मानव तस्करी, बालश्रम और नशे के खिलाफ एएचटी खीरी ने चलाया जागरूकता अभियान

मानव तस्करी, बालश्रम और नशे के खिलाफ एएचटी खीरी ने चलाया जागरूकता अभियान
ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी, 14 अगस्त। मानव तस्करी, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह और नशे के खिलाफ एएचटी खीरी पुलिस ने शुक्रवार को जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक खीरी के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)/नोडल अधिकारी के निर्देशन में थाना एएचटी खीरी के प्रभारी उपनिरीक्षक राम अवतार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कोतवाली सदर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, सार्वजनिक स्थानों, होटल, ढाबों सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग की।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, बाल विवाह तथा नशे के खिलाफ जागरूक किया। आमजन को बच्चों की सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई।
पुलिस टीम ने लोगों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर 1930, 101, 112, 108, 1098, 181, 102 और 1090 पर संपर्क करने के लिए जागरूक किया।
अभियान में थाना एएचटी प्रभारी उपनिरीक्षक राम अवतार, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, महिला आरक्षी मुक्त त्रिवेदी तथा चाइल्ड लाइन खीरी की प्रभारी अंजुम परवीन सहित संयुक्त टीम शामिल रही।



