#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

भैरो कला में देशभक्ति का ज्वार, ‘हर घर तिरंगा’ रैली से गूंजा कलीनगर

भैरो कला में देशभक्ति का ज्वार, ‘हर घर तिरंगा’ रैली से गूंजा कलीनगर

रिपोर्ट: अखिलेश कुमार यादव, पीलीभीत

पीलीभीत–  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत भैरो कला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंग गया।

रैली की अगुवाई ग्राम प्रधान राम प्रताप ने की। इस दौरान ग्राम पंचायत रोजगार सेवक राजेश यादव, वार्ड नंबर 4 के प्रत्याशी शेखर यादव एवं धर्मवीर श्रीवास्तव की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रैली में विजयपाल पासवान, मुकेश कुशवाहा, जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेंद्र मिश्रा, सुमेर पासवान, बालकराम पासवान, शेर सिंह कुशवाहा, संत बाबा जी, गेंदल पासवान, मेवाराम सफाई कर्मचारी, अश्वनी पासवान, बीरबल पासवान और राम सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।

हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति—रैली में शामिल लोगों के जोश और उत्साह ने पूरे भैरो कला को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया। भारत माता के जयकारों और तिरंगे की शान ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी खास बना दिया।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा, “जिस मिट्टी ने वीरों को जन्म दिया, उस मिट्टी पर तिरंगा लहराना हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।”

भैरो कला में निकली यह तिरंगा यात्रा एकता, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल बन गई। इस आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि गांव-गांव में आज भी देश के प्रति प्रेम, सम्मान और तिरंगे के प्रति गौरव की भावना पूरी मजबूती से कायम है।

🇮🇳 जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳

Related Articles

Back to top button