#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, भारत माता के जयघोष से वातावरण हुआ देशभक्तिमय

भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, भारत माता के जयघोष से वातावरण हुआ देशभक्तिमय

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रप्रेमियों ने सहभागिता कर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा अम्बेडकर स्टेडियम से प्रारंभ होकर घंटाघर, कोर्ट रोड होते हुए हकीकत नगर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए। पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला और वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा देश के प्रति समर्पण, राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और आज देश का हर नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण हमें स्वतंत्र भारत में रहने का गौरव प्राप्त हुआ है। हमारा दायित्व है कि हम उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दें तथा देश की एकता, अखंडता और गौरव को सदैव सर्वोपरि रखें। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा व  महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान के साथ देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। अजीत राणा व शीतल विश्नोई ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आमजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उत्साह और उमंग के साथ लोगों ने यात्रा में सहभागिता की, वह देश के प्रति उनके गहरे समर्पण और राष्ट्रप्रेम को दर्शाता है।
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, महापौर डॉ अजय कुमार सिंह, विधायक देवेंद्र निम, मुकेश चौधरी, राजीव गुम्बर, कीरत सिंह, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, रविन्द्र मोल्हू, पूर्व महापौर संजीव वालिया सहित। कार्यशाला में पूर्व महापौर संजीव वालिया ,पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन , के एल अरोड़ा ,हेमंत अरोड़ा ,अमित गगनेजा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा भाजपा नेता शशि वालिया महानगर महामंत्री  किशोर शर्मा ,सरदार सुपनीत सिंह, ललित कटारिया अमित गर्ग  राजेश जौहरी , बबीता सैनी ,विपिन शर्मा 
महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  वर्षा चोपड़ा, वरिष्ठ नेता गोकरण दत्त शर्मा , योगेश कुमार ,जय राम गौतम , मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष संदीप रावत , योग चुग , कंचन धवन , नीलू राणा ,  सारिका गुप्ता , नीरज ठकराल , मुनेश त्यागी अमित चौधरी ,नीरज माहेश्वरी ,पार्षद ईसम सिंह , दीपक रहेजा , मुकेश गख्खड़ , विनोद कुमार ,  निशांत शर्मा , शिव मंगल ,सुलेख चंद , राजू सिंह ओजपुरा वीरेंद्र उपाध्याय  , सुनील पवार , मयंक गर्ग , नरेश रावत , जावेद , मोबिन अहमद प्रदीप शर्मा , भानु अग्रवाल, मुकेश वर्मा,आशु धीमन, एकांश अग्रवाल , सोनम कश्यप , सुनील गुप्ता ,  राजीव सैनी मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा , हनी वर्मा , जोगेंद्र लाला , विजेंद्र धीमान  ,विजय चौहान , स्वराज सैनी सहित सभी महानगर ,मंडल  ,मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी ओर युवा व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि “हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा” अभियान को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाते हुए पूरे महानगर सहारनपुर को तिरंगामय बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन की सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button