कांवरिये का खोया मोबाइल पाकर यातायात पुलिस ने लौटाया, ईमानदारी की मिसाल पेश की

कांवरिये का खोया मोबाइल पाकर यातायात पुलिस ने लौटाया, ईमानदारी की मिसाल पेश की
टीएसआई योगेन्द्र पाल सिंह ने पहचान कर मोबाइल किया सुपुर्द, कांवरिये ने जताया आभार
ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
लखीमपुर-खीरी, 13 अगस्त। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में जुटी खीरी पुलिस ने ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश की। ड्यूटी पर तैनात यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) योगेन्द्र पाल सिंह को एक कांवरिये का खोया हुआ मोबाइल फोन मिला। पुलिसकर्मी ने मोबाइल के वास्तविक स्वामी की पहचान कर उसे सकुशल वापस लौटा दिया।
कांवड़ यात्रा के दौरान मोबाइल फोन खो जाने से कांवरिया काफी परेशान था। इसी बीच टीएसआई योगेन्द्र पाल सिंह को ड्यूटी के दौरान गिरा हुआ मोबाइल फोन मिला। उन्होंने मोबाइल को सुरक्षित रखते हुए उसके स्वामी की पहचान कराने के लिए तत्काल प्रयास किए।
पहचान सुनिश्चित होने के बाद कांवरिये को बुलाकर मोबाइल फोन ससम्मान सुपुर्द कर दिया गया। खोया मोबाइल वापस मिलने पर कांवरिये के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने यातायात उपनिरीक्षक और खीरी पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की ईमानदारी और तत्परता की सराहना की।
कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की इस पहल से श्रद्धालुओं के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ। खीरी पुलिस का यह कार्य ‘मित्र पुलिस’ की भावना को प्रदर्शित करता है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सहायता के लिए यातायात पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।



