#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पीएमश्री विद्यालय की बाउंड्रीवाल में पुरानी ईंटों के इस्तेमाल पर सीडीओ सख्त

पीएमश्री विद्यालय की बाउंड्रीवाल में पुरानी ईंटों के इस्तेमाल पर सीडीओ सख्त
गुणवत्ता से खिलवाड़ मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार, कंसलटिंग इंजीनियर और ग्राम पंचायत अधिकारी को आरोप पत्र के निर्देश

ब्यूरो  रिपोर्टर तुषार शुक्ला

लखीमपुर-खीरी। मितौली विकासखंड के पीएमश्री विद्यालय रतहरी में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य में पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का मामला सामने आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता से संबंधित खामियां मिलने पर सीडीओ ने जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई।

सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कंसलटिंग इंजीनियर और ग्राम पंचायत अधिकारी को आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए। वहीं निर्माण कार्य की निगरानी में शिथिलता बरतने पर एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी धन से कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही या मानकों की अनदेखी सामने आने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ की कार्रवाई से निर्माण कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता को लेकर जिम्मेदारों में हड़कंप की स्थिति है।

Related Articles

Back to top button