#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

पीलीभीत के छः ब्लॉकों में पंचायत सहायकों व सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

पीलीभीत के छः ब्लॉकों में पंचायत सहायकों व सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

रिपोर्ट -अखिलेश कुमार यादव ,पीलीभीत

पीलीभीत_____ राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत जनपद पीलीभीत में ग्राम पंचायतों के समस्त सचिवों एवं पंचायत सहायकों के लिए एक दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना एवं पंचायत डेवलपमेंट प्लान (GPDP) तैयार करने से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है।
प्रशिक्षण में  प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना, GPDP तथा पंचायत डेवलपमेंट प्लान तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है।
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत डेवलपमेंट प्लान (GPDP) के निर्माण को लेकर जनपद पीलीभीत के ब्लॉक सभागार बीसलपुर एवं बिलसंडा,बरखेड़ा, मरौरी ,ललौरीखेड़ा,अमरिया आदि ब्लॉकों में पंचायत सहायकों तथा पंचायत सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से तैयार करने और उन्हें क्रियान्वित करने की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर ज्योति सिंह ने बताया कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 243G पंचायतों को स्थानीय स्वशासन की संस्था के रूप में मान्यता देता है। इसके तहत ग्राम पंचायतें स्थानीय विकास से जुड़े विभिन्न निर्णय स्वयं ले सकती हैं। संविधान की 11वीं अनुसूची में पंचायतों के लिए 29 विषय निर्धारित किए गए हैं, जिन पर पंचायतें योजनाएं बनाकर विकास कार्य कर सकती हैं।
मास्टर ट्रेनर देवेश यादव ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों, PRI-SHG अभिसरण तथा VPRP के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) को बेहतर बनाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पंचायत स्तर पर योजनाओं के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता और विभिन्न योजनाओं के समन्वय के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत की विकास गतिविधियों, विकास योजना बनाने के उद्देश्य तथा उसके विभिन्न घटकों के बारे में जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनर वीरपाल राठौर ने पोर्टल पर पंचायत विकास योजना (PDP) अपलोड करने की प्रक्रिया तथा जल जीवन मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रतिभागियों को दीं। इसके साथ ही  मास्टर ट्रेनर ज्योति शर्मा ने हर घर तिरंगा और मास्टर ट्रेनर बबीता सिंह ने I GOT से संबंधित जानकारी भी साझा की ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में वीर सक्सेना, लेखराज राठौर, वीरेश सक्सेना,ज्योति शर्मा, ज्योति सिंह, देवेश यादव, वीरपाल राठौर, काजल, अजय, सुरेंद्र, नीतू ,स्नेहलता राठौर प्रिया संगम सहित अन्य मास्टर ट्रेनर एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों को पंचायतों की विकास योजनाओं को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया तथा प्रत्येक प्रतिभागी को ऑनलाइन प्रमाण पत्र डाउनलोड कराया गया।

Related Articles

Back to top button