#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

भगवा आस्था संग तिरंगे का जोश, छोटी काशी में गूंजे भारत माता की जय के जयकारे

भगवा आस्था संग तिरंगे का जोश, छोटी काशी में गूंजे भारत माता की जय के जयकारे

पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, एक हजार से अधिक बाइकों पर सवार कार्यकर्ताओं ने लहराया राष्ट्रध्वज

ब्यूरो  रिपोर्टर तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की बेला में गुरुवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। हाथों में लहराता तिरंगा, डीजे पर गूंजते देशभक्ति के गीत और भारत माता की जय व वंदे मातरम् के गगनभेदी जयकारों से शहर का माहौल देशभक्तिमय हो उठा। सड़कों पर उमड़ा तिरंगा बाइक रैली का कारवां लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के आह्वान पर कुम्हारन टोला स्थित कैंप कार्यालय गौशाला से भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा के मुख्य आतिथ्य तथा जिला मंत्री गणेश शंकर गौतम, नगर प्रभारी सुनील बाथम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी एवं नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार की मौजूदगी में निकली रैली में एक हजार से अधिक बाइकों पर सवार कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

डीजे पर बजते देशभक्ति के गीतों के बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से छोटी काशी के प्रमुख मार्ग गूंज उठे। तिरंगे से सजी बाइकों और उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं का विशाल कारवां देखने के लिए जगह-जगह लोग सड़कों के किनारे खड़े नजर आए।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में तिरंगा लहराते बाइक सवारों का कारवां मिल रोड होते हुए सदर चौराहा और मोहम्मदी रोड पहुंचा। यहां सभासद आनंद सोनी, समाजसेवी अनिल जलोटा एवं मां अन्नपूर्णा रसोई समिति के कोषाध्यक्ष आदर्श सोनी ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।

इसके बाद रैली पुरानी बाईपास से विकास चौराहा होते हुए खुटार रोड पहुंची। यहां सभासद अल्लू सैनी एवं समाजसेवी विवेक राजपूत ने राष्ट्रभक्तों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद रैली सदर चौराहे से लखीमपुर रोड होते हुए नानक चौकी पहुंची, जहां प्रबल अवस्थी ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा बाइक रैली का स्वागत किया। रैली का समापन पुनः कैंप कार्यालय गौशाला में हुआ।

राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से निकली रैली

मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए देश की एकता व अखंडता के लिए समर्पित है।

रैली के आयोजक एवं नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, त्याग और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस बाइक रैली के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करने के साथ युवाओं और नगरवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

रैली में वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सक्सेना, बार एसोसिएशन महामंत्री संदीप अवस्थी, समाजसेवी पटेल सुशील वर्मा, सुरजीत सिंह, राजीव भार्गव, आविद अली, कुमार विवेक, सोनू तोमर, सुधीर यादव, प्रज्ञान पाण्डेय, अजीत वर्मा, अखिल भारतीय हिंदू महासभा जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र कटियार, नामित सभासद रामचंद्र राठौर, एसपी चौहान, गीता विश्वकर्मा, राजेश वर्मा, रज्जन खान, हरिओम वर्मा, अल्लू सैनी, आनंद सोनी, सौरभ तिवारी, आशीष अवस्थी, सुफियान खान, धर्मेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र जायसवाल, धर्मेंद्र वाल्मीकि, साहिद अंसारी, सुरेश जायसवाल, कफील अहमद, सुशील कश्यप, भाजपा नगर महामंत्री धीरज बाजपेई, राजेश राठौर, मीडिया प्रभारी विजय प्रकाश मिश्रा, युवा मोर्चा नगर महामंत्री हिमांशु सिंह, नगर मंत्री सीमा वर्मा, सुमित्रा मिश्रा, राहुल वाल्मीकि, नगर उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा, प्रवीण गुप्ता, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सीमा सक्सेना, किसान मोर्चा अध्यक्ष विकास मिश्रा, महामंत्री गौरव ज्ञान त्रिपाठी, आईटी संयोजक सुमित सक्सेना, पूर्व नगर महामंत्री अनुराग गुप्ता, समाजसेवी पंकज बाजपेई, योगाचार्य रवींद्र शुक्ला, अनिल जलोटा, अजय गुप्ता, राम नरेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button