#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

60 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

60 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट : मो. कलीम अंसारी
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मंडी पुलिस ने प्रतिबंधित मांस की तस्करी के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 60 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस और घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिन्दल एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंडी सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान आले की चुंगी, मंडी समिति कूड़ा घर के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आसिफ पुत्र रमजानी निवासी कमेला कॉलोनी, थाना मंडी तथा कलीम पुत्र बहार अहमद निवासी गोटेशाह की चुंगी, थाना मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों के कब्जे से 60 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस तथा स्कूटी संख्या UP11CN5314 बरामद हुई। स्कूटी को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।
बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली मंडी में धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी:
• 60 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस
• घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी, उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा, हेड कांस्टेबल महबूब, कांस्टेबल रवि कुमार एवं कांस्टेबल प्रवीन, कोतवाली मंडी।

Related Articles

Back to top button