पूरनपुर में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा

पूरनपुर में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा
जिलाध्यक्ष तनु मिश्रा के नेतृत्व में दिव्यांगजनों ने दिया एकता और देशभक्ति का संदेश
पूरनपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के बैनर तले शुक्रवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष तनु मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान दिव्यांगजनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता भी प्रदर्शित की। यात्रा में जिला उपाध्यक्ष तारिक अली, जिला प्रभारी अजय पांडेय, सह सलाहकार मो. मियां, तहसील अध्यक्ष पूरनपुर मो. नदीम, तहसील अध्यक्ष पीलीभीत राजू मौर्या, तहसील अध्यक्ष बीसलपुर सरवन सिंह सहित दीपक वर्मा, जयपाल प्रभाकर, सुरेंद्रपाल राठौर, मनु मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर पार्टी पदाधिकारियों ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
रिपोर्ट: अखिलेश कुमार यादव, पीलीभीत








