आंगनबाड़ी केंद्रउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

आंगनबाड़ी केंद्र में चौपाल लगाकर महिलाओं किया गया जागरूक

आंगनबाड़ी केंद्र में चौपाल लगाकर महिलाओं किया गया जागरूक

रायबरेली, 03 नवम्बर 2025
मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार घरेलू हिंसा/दहेज उन्मूलन थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र चक अहमदपुर में जागरूकता चौपाल के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम-2005 एवं दहेज उन्मूलन विषय पर विस्तृत पूर्वक जानकारी के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबरों 1098, 181, 1930, 102, 108, 1076, 112, 1090, 101 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और शासन द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, वन स्टाफ सेंटर के बारे में जानकारी दी। जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, आंगनबाड़ी प्रेमलता,नीलम एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button