#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

भारतीय जनता पार्टी महानगर सहारनपुर द्वारा “हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा” अभियान की कार्यशाला आयोजित

भारतीय जनता पार्टी महानगर सहारनपुर द्वारा “हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा” अभियान की कार्यशाला आयोजित

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर भारतीय जनता पार्टी महानगर सहारनपुर द्वारा दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी कार्यालय पर “हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा” अभियान के सफल संचालन एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम श्याम प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि की गई उसके उपरांत सभी ने सामूहिक रूप से  वंदे मातरम का गायन किया  कार्यशाला की प्रस्तावना महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई द्वारा रखी गई। महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ “हर घर तिरंगा”  अभियान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति तथा वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए महानगर के सभी 11 मंडलों के सभी शक्तिकेंद्रों के हर बुथ पर  प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान एवं संस्थान तक पहुंचकर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं तथा पूरे महानगर सहारनपुर को तिरंगामय बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश राणा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरे देश में राष्ट्रभक्ति की भावना नई ऊर्जा के साथ जागृत हुई है। “हर घर तिरंगा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, राष्ट्रीय एकता और वीर शहीदों के सम्मान का राष्ट्रीय पर्व है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और उसकी सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता है। भाजपा का कार्यकर्ता घर-घर जाकर समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क करता है और राष्ट्रहित के कार्यों में स्वयं को पूरी निष्ठा से समर्पित करता है। एक अभियान समाप्त होते ही वह पूरे उत्साह के साथ अगले अभियान की तैयारी में लग जाता है। सामान्य कार्यकर्ता भी प्रतिदिन कई-कई घंटे संगठन और राष्ट्र के लिए कार्य करता है, क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। श्री सुरेश राणा ने कहा कि इतिहास वही बनाता है, जो अपने इतिहास को याद रखता है। आज भारत का प्रत्येक कार्यकर्ता गर्व के साथ “भारत माता की जय” का उद्घोष करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों को उनका उचित सम्मान दिलाने का कार्य किया है। आज अनेक योजनाएं, स्मारक और विकास कार्य देश के महान सपूतों के नाम पर किए जा रहे हैं। यह नया भारत अपने गौरवशाली इतिहास और अपने बलिदानियों का सम्मान करना जानता है। उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा” कोई सामान्य अभियान नहीं है, बल्कि उन वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने हंसते-हंसते मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि 13 व 14 अगस्त तक महानगर सहारनपुर का प्रत्येक घर, प्रत्येक गली, प्रत्येक मोहल्ला और प्रत्येक प्रतिष्ठान तिरंगामय दिखाई दे। प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़े और इसे जन-जन का अभियान बनाए।
श्री सुरेश राणा ने कहा कि जब भारत का कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने कंधों पर तिरंगा लपेटकर पूरे मैदान का चक्कर लगाता है, तब प्रत्येक भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। उसी प्रकार जब देश का वीर जवान सीमाओं पर अपने प्राणों की परवाह किए बिना तिरंगा फहराते हुए “भारत माता की जय” का उद्घोष करता है, तब तिरंगे का वास्तविक सम्मान और गौरव समझ में आता है। इसलिए यह अभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का उत्सव है, जिसे हम सभी को मिलकर सफल बनाना है। कार्यशाला में महापौर श्री अजय कुमार सिंह ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता के सूत्र में जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ें तथा प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराना सुनिश्चित करें।
कार्यशाला में पूर्व महापौर संजीव वालिया ,पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा ,अमित गगनेजा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा भाजपा नेता शशि वालिया महानगर महामंत्री  किशोर शर्मा ,सरदार सुपनीत सिंह, अभियान संयोजक  अमित गर्ग  सहसंयोजक राजेश जौहरी , बबीता सैनी ,विपिन शर्मा 
महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  वर्षा चोपड़ा, वरिष्ठ नेता गोकरण दत्त शर्मा , योगेश कुमार ,जय राम गौतम , मीडिया प्रभारीभाविजय गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष संदीप रावत , योग चुग , कंचन धवन , नीलू राणा , सारिका गुप्ता , नीरज ठकराल , मुनेश त्यागी अमित चौधरी ,नीरज माहेश्वरी ,पार्षद ईसम सिंह , दीपक रहेजा , मुकेश गख्खड़ , विनोद कुमार ,  निशांत शर्मा , शिव मंगल ,सुलेख चंद, राजू सिंह ओजपुरा वीरेंद्र उपाध्याय  , सुनील पवार, मयंक गर्ग , नरेश रावत, जावेद, मोबिन अहमद प्रदीप शर्मा, भानु अग्रवाल, मुकेश वर्मा,आशु धीमन, एकांश अग्रवाल , सोनम कश्यप , सुनील गुप्ता ,  राजीव सैनी मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा , हनी वर्मा , जोगेंद्र लाला , विजेंद्र धीमान,विजय चौहान , स्वराज सैनी सहित सभी महानगर ,मंडल  ,मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी ओर युवा व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि “हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा” अभियान को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाते हुए पूरे महानगर सहारनपुर को तिरंगामय बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button