हर-हर महादेव के जयकारों से गूँज उठा एनएसबीवीएम

हर-हर महादेव के जयकारों से गूँज उठा एनएसबीवीएम
रायबरेली। 03 अगस्त 2026, न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर रायबरेली में सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी सजाई गई।
जिसमें विद्यालय प्रधानाचार्य श्री तारकेश्वर सिंह जी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने श्रद्धा भक्ति पूर्वक भगवान शिवजी का पूजन कर उनका आशीष प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल के स्टूडेंट्स अभिराम और मान्या द्वारा प्रस्तुत शिव स्तुति -’’हर हर शंभू शिव महादेव शंभू …….।’’ सुनकर संपूर्ण विद्यालय प्रांगण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इसी क्रम में अनुष्का, नित्या, अर्पिता, मान्या और उनकी सहयोगी छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया कजरी गीत – ’’कैसे खेले जइबू सावन में कजरिया………।’’ मेघना और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत किये गये सावन गीत की सुन्दर प्रस्तुति ने सबका मन मुग्धकर लिया। स्कूल टीचर माधवी अवस्थी ने सावन माह की महिमा और शिव-पार्वती के पूजन की विधिवत जानकारी से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। बच्चों ने सावन के महीने में आम की डाल में पड़े झूले का भी आनन्द उठाया। आज विद्या मंदिर के प्रांगण को शिव मंदिर जैसा आकर्षक रूप देने में एक्टिविटी इंचार्ज विनय सिंह के कुशल निर्देशन में सार्थक शुक्ला, भावना श्रीवास्तव, आशीष कुमार, दीपांजलि सिंह एवं माधवी अवस्थी और उनके सहयोगी साथियों का सराहनीय योगदान रहा।
अंत में प्रधानाचार्य जी ने श्रावण मास में शिव की पूजा, उपासना एवं उपवास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज तो विद्यालय में ही साक्षात महाकाल के दर्शन प्राप्त हो गये। उन्होंने सभी के लिए शिव से कल्याण की कामना के साथ ही सावन के प्रथम सोमवार की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



