#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में होगी सख्त कार्रवाई

सहारनपुर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में होगी सख्त कार्रवाई

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उसके घर के पास से पकड़कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना मंडी में मु.अ.सं. 402/2026 के तहत आरोपी कलीम पुत्र स्वर्गीय अब्दुल मलिक, निवासी खटीको का कुआं, थाना मंडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज हुआ, लेकिन विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान आरोप गंभीर पाए जाने पर मुकदमे में धाराओं में संशोधन कर दुष्कर्म से संबंधित पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर थाना मंडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कलीम को खटीको का कुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे समय से न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button