#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पवित्र श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में शिवभक्तों पर हुई पुष्प वर्षा

पवित्र श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में शिवभक्तों पर हुई पुष्प वर्षा

ब्यूरो  रिपोर्टर तुषार शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ खीरी  3 अगस्त।पवित्र श्रावण माह के प्रथम सोमवार को नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के अध्यक्ष विजय शुक्ला (रिंकू) के नेतृत्व में शिव मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे हजारों शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस सेवा अभियान में लायंस क्लब गोला, भारतीय जनता पार्टी गोला एवं हरद्वारी वैश्य समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी सहभागिता की।

पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला (रिंकू) ने कहा कि छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का स्वागत एवं उनकी सुविधा नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका, सामाजिक संगठन, व्यापारी वर्ग एवं स्वयंसेवी संस्थाएं समन्वय के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

पुष्प वर्षा के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम‘ के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने इस आत्मीय स्वागत की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में हरद्वारी वैश्य समिति के अध्यक्ष के.के. गुप्ता, महामंत्री अविनाश गुप्ता, उपाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, लायंस क्लब गोला के अध्यक्ष तनुज भसीन, संरक्षक विमल गुप्ता, सचिव नीरज गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, नगर महामंत्री धीरज बाजपेयी, नगर उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा, नगर मंत्री एस.पी. चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सीमा सक्सेना, पूर्व नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, नामित सभासद रामचन्द्र राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button