#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

आज फिर पड़ा मौसम का प्रभाव जनसुनवाई पर केवल पंाच समस्याएं पहुंची, एक का हुआ तत्काल निस्तारण

आज फिर पड़ा मौसम का प्रभाव जनसुनवाई पर केवल पंाच समस्याएं पहुंची, एक का हुआ तत्काल निस्तारण

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर आज फिर मौसम का प्रभाव नगर निगम में जनसुनवाई पर पड़ा। आज केवल पांच समस्याएं आयी, जिनमें से एक समस्या का तत्काल निस्तारण करा दिया गया। शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वार्ड 58 लोहा बाजार निवासी नवीन ने लोहा बाजार में मंदिर की जमीन पर किये गए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अपर नगरायुक्त ने प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। 
वार्ड 02 सोनिया विहार निवासी प्रमोद सैनी ने गली नंबर आठ में नाली की सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने तुरंत क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई मित्र को भेजकर सफाई कराते हुए समस्या का समाधान करा दिया। वार्ड 58 गालिब रसूल चंडीगढ़ पैलेस निवासी बिलाल अहमद ने गटर की सफाई व पानी की लीकेज ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। जिस पर अवर अभियंता जल को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा वार्ड 27 हरदेव नगर माता गदानंद मंदिर निवासी पवन ने मंदिर में बंद पडे़ सबमर्सिबल को चालू कराने के लिए प्रार्थना दिया। जनसुनवाई में मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button