जिंदा ग्रामीणों को सरकारी रिकॉर्ड में किया मृत- खानपुर गुर्जर में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से मचा हड़कंप

जिंदा ग्रामीणों को सरकारी रिकॉर्ड में किया मृत- खानपुर गुर्जर में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से मचा हड़कंप
डीएम दरबार पहुंचे पीड़ित-ग्राम पंचायत सचिव की आईडी से जारी दस्तावेजों पर उठे सवाल- जांच और एफआईआर की मांग…
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर जिंदा लोगों को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है
सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत खानपुर गुर्जर में दो जीवित ग्रामीणों के नाम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित ग्रामीण न्याय की गुहार लेकर जिला प्रशासन के दरबार पहुंचे-बताया गया कि 24 जून 2026 को ग्राम पंचायत सचिव की लॉगिन आईडी से दो जीवित ग्रामीणों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए-इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया-पीड़ितों के साथ डॉ. तौसीफ चौधरी, शराफत चौधरी और जाबिर सीडीओ कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर बताया कि वे जीवित हैं, लेकिन सरकारी अभिलेखों में उन्हें मृत दर्शा दिया गया है। उन्होंने इसे सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़, कूटरचना और जालसाजी का गंभीर मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की-शिकायत के बाद खंड विकास कार्यालय गंगोह ने दोनों मृत्यु प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक यह पता नहीं लगाया गया कि फर्जी प्रमाण पत्र किसके कहने पर और किन परिस्थितियों में जारी किए गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस मामले का खुलासा न होता तो उनकी जमीन, राशन और अन्य सरकारी अधिकार प्रभावित हो सकते थे। उन्होंने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



