#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

श्रावण मास के पहले सावन सोमवार को एनएसपीएस त्रिपुला में हुई शिव आराधना

श्रावण मास के पहले सावन सोमवार को एनएसपीएस त्रिपुला में हुई शिव आराधना


रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, त्रिपुला में पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को  भगवान शिव की आराधना प्रधानाचार्य ने भगवान भोलेनाथ के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। विद्यार्थियों ने शिव वंदना एवं भक्तिमय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही श्रावण मास के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भगवान शिव के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य शिवलखन प्रजापति ने बताया कि श्रावण मास भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। भगवान शिव हमें सत्य, संयम, करुणा, धैर्य और सेवा का मार्ग दिखाते हैं। विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान, अनुशासन और संस्कार विकसित करते हैं।
इस अवसर पर फैजान खान, शिवकरन पाल, संचिता त्रिवेदी,  प्रशांत पांडेय, शुभी सिंह, अजय सिंह और गिरीश श्रीवास्तव सहित शिक्षक / शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button