#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस हाई अलर्ट

सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस हाई अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। सावन माह के पहले सोमवार पर निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर थाना फरधान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। थाना प्रभारी निराला तिवारी  के नेतृत्व में लालपुर बैरियर से लेकर मनिकापुर तिराहे तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे मार्ग पर पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और वालंटियर्स लगातार तैनात रहकर शिवभक्तों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए थाना क्षेत्र में 53 वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है। ये वालंटियर्स पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कांवड़ियों की हरसंभव सहायता कर रहे हैं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए लालपुर बैरियर से भारी वाहनों का डायवर्जन  किया गया है। थाना प्रभारी निराला तिवारी स्वयं पुलिस बल और ट्रैफिक पुलिस के साथ लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।

फरधान पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें, ताकि सावन की कांवड़ यात्रा सुरक्षित, शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button