#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

हत्या के आरोपी की तलाश खत्म, गोला पुलिस ने दबोचा; वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद

हत्या के आरोपी की तलाश खत्म, गोला पुलिस ने दबोचा; वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद

  ब्यूरो  रिपोर्टर- तुषार शुक्ला


गोला गोकर्णनाथ, खीरी। हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को थाना गोला पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त आलाकत्ल (चाकू) भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी गोला यादवेन्द्र यादव के पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान थाना गोला पर दर्ज मुकदमा संख्या 306/2026 (धारा 103(1)/61(2) बीएनएस ) में वांछित प्रदीप पुत्र बांकेलाल  निवासी ग्राम सहसपुर, थाना गोला, जिला लखीमपुर खीरी, को अलीगंज चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार पाठक, उपनिरीक्षक संजय कुमार मिश्र, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल लवकुश गुप्ता एवं कांस्टेबल राहुल कुमार की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button