#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

सीजीएन कॉलेज गेट पर नवनिर्मित पिंक शौचालय का लोकार्पण, महिला श्रद्धालुओं व छात्राओं को मिलेगी बड़ी सुविधा

सीजीएन कॉलेज गेट पर नवनिर्मित पिंक शौचालय का लोकार्पण, महिला श्रद्धालुओं व छात्राओं को मिलेगी बड़ी सुविधा

  ब्यूरो  रिपोर्टर तुषार शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ खीरी, 2 अगस्त। नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ ने श्रावण मास में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीजीएन पीजी कॉलेज, लखीमपुर रोड स्थित मुख्य द्वार के निकट नवनिर्मित पिंक शौचालय जनता को समर्पित कर दिया। इसका लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला (रिंकू) ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित लवकुश शास्त्री द्वारा पूजन-अर्चन एवं फीता काटकर किया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला (रिंकू) ने कहा कि छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय की व्यवस्था नगर पालिका की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि यह पिंक शौचालय महिला श्रद्धालुओं और सीजीएन पीजी कॉलेज की छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। नगर पालिका नागरिक सुविधाओं के विस्तार और शहर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, सभासद धर्मेन्द्र तिवारी (टीटू), हरिओम वर्मा, रज्जन खान, सुशील कश्यप, नामित सभासद गीता विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, पूर्व नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, लेखाकार मोहित अवस्थी, भाजपा नगर मंत्री राहुल वाल्मीकि, विमलेश वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button