#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

गोला तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

गोला तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। तहसील गोला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने की।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कराते हुए उसका विधिक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा जिन मामलों का समाधान उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन्हें आवश्यक आख्या के साथ संबंधित सक्षम अधिकारी को तत्काल प्रेषित किया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसुनवाई व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। वहीं जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहे और पुलिस से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की कार्रवाई कराई।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button