#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

श्रावण मास की तैयारियों का विधायक अमन अरविन्द गिरी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

श्रावण मास की तैयारियों का विधायक अमन अरविन्द गिरी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। पवित्र श्रावण मास के दृष्टिगत क्षेत्रीय विधायक अमन अरविन्द गिरी ने गुरुवार को छोटी काशी स्थित बाबा गोकरणनाथ मंदिर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित चिकित्सा शिविरों, कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, पेयजल सहित श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक अमन अरविन्द गिरी ने कहा कि श्रावण मास में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा गोकरणनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए छोटी काशी पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, पेयजल, यातायात तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु एवं सुदृढ़ रखी जाएं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी रखने तथा प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सहज दर्शन का वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि श्रावण मेले के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button