#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

बीसवां मेले में एचआईवी/एड्स जागरूकता शिविर, 126 लोगों ने उठाया लाभ

बीसवां मेले में एचआईवी/एड्स जागरूकता शिविर, 126 लोगों ने उठाया लाभ

ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। प्रसिद्ध बीसवां मेले के अवसर पर गुरुवार को नगर पंचायत खीरी टाउन में एचआईवी/एड्स जन जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे लोगों ने बढ़-चढ़कर शिविर का लाभ उठाया। ऐसे आयोजनों के माध्यम से आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ ही गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

शिविर का आयोजन जिला क्षय रोग अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद रावत, डिप्टी डीटीओ डॉ. नवीन कुमार गुप्ता तथा डीपीटीसी अनुदीप वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में कुल 126 लोगों का पंजीकरण किया गया। स्वास्थ्य टीम ने 88 लोगों की एचआईवी एवं सिफलिस जांच, 84 लोगों का डिजिटल एक्स-रे तथा 72 लोगों की ब्लड शुगर जांच की। वहीं टीबी की सटीक पहचान के लिए 16 संदिग्ध मरीजों के नाट (NAAT) सैंपल भी एकत्र किए गए।

शिविर को सफल बनाने में ग्रामीण विकास सेवा समिति (अंजू पाल व टीम) तथा चित्रांशु समाज कल्याण परिषद (जितेंद्र सिंह व टीम) का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल सिंह, डॉ. विनीता सिंह, फार्मासिस्ट अमीन अहमद, स्टाफ नर्स रचना वर्मा, एसटीएस आरिफ अली, एसटीएलएस संजय राय, काउंसलर शालिनी मिश्रा, सोनम सक्सेना, प्रियंका, रामप्रसाद, लैब टेक्नीशियन अमन मेहरोत्रा, अवधेश कुमार मिश्रा, रेहाना परवीन एवं प्रदीप कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। सभी के संयुक्त सहयोग से मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया गया तथा आवश्यक निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

Related Articles

Back to top button