#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

अब हर बुधवार जनता से रूबरू होंगी पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, नगर पालिका कार्यालय में होगी जनसुनवाई

अब हर बुधवार जनता से रूबरू होंगी पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, नगर पालिका कार्यालय में होगी जनसुनवाई

ब्यूरो रिपोर्ट: तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। सदर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए प्रत्येक बुधवार को नियमित जनसुनवाई आयोजित करने का निर्णय लिया है।

वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक बुधवार प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक वह नगर पालिका परिषद कार्यालय में स्वयं उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सुनेंगी।

पालिकाध्यक्ष ने नगरवासियों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं सीधे उनके समक्ष रखें, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराया जा सके। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की सुविधा और बेहतर जनसेवा उनकी प्राथमिकता है तथा नागरिकों के सुझावों का भी स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी, जिससे लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

यह जानकारी पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने वीडियो संदेश के माध्यम से दी।

Related Articles

Back to top button