CISF प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटी महक गुप्ता का मैगलगंज में भव्य स्वागत

CISF प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटी महक गुप्ता का मैगलगंज में भव्य स्वागत
ब्यूरो रिपोर्टर: तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी मैगलगंज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर घर लौटीं महक गुप्ता का सोमवार को मैगलगंज कस्बे में ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और भव्य जुलूस के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह के दौरान महक गुप्ता ने अपने पिता विजय गुप्ता को CISF की कैप पहनाकर सैल्यूट किया। बेटी के इस सम्मान और उपलब्धि को देखकर पिता भावुक हो गए। यह भावुक पल समारोह में मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
इसके बाद कस्बे में जुलूस निकालकर महक का अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग में लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया और उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिनेश चंद्र गुप्ता, ललित गुप्ता, डॉ. आदेश गुप्ता, दीपेश मिश्रा, संजीव गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राम मिलन गुप्ता, नरेंद्र मिश्रा, अजय गुप्ता, बिपिन बिहारी गुप्ता, उमेश गुप्ता, हजूर सिंह, शिव कुमार गुप्ता, विक्कू बाजपेई, शिवम् गुप्ता, रोमी गुप्ता सहित सैकड़ों शुभचिंतक उपस्थित रहे।
महक गुप्ता की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने गर्व व्यक्त करते हुए इसे बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया।



