कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर लखीमपुर में ‘लेटर्स टू हीरोज़’ अभियान, साइकिल रैली व संगोष्ठी आयोजित

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर लखीमपुर में ‘लेटर्स टू हीरोज़’ अभियान, साइकिल रैली व संगोष्ठी आयोजित
ब्यूरो रिपोर्टर: तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को लखीमपुर में ‘युवराष्ट्र’ (NYS) एवं राष्ट्रीय शौर्य के संयुक्त तत्वावधान में ‘लेटर्स टू हीरोज़’ अभियान के तहत साइकिल रैली, पुष्पांजलि और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
सुबह 7 बजे जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर से सनातन धर्म बालिका विद्या मंदिर तक साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा लिखे गए ‘लेटर्स टू हीरोज़’ अभियान के पत्रों का भी संकलन किया गया।
रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में आयोजित संगोष्ठी में जिला प्रचारक आजाद जी एवं एसएसबी के डीसी दीपक कुमार ने कारगिल विजय दिवस के महत्व और ‘लेटर्स टू हीरोज़’ राष्ट्रव्यापी अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम में युवराष्ट्र के जिला टोली सवितार गोस्वामी, उत्कर्ष शुक्ला, ऐश्वर्य चौहान, मानस, कृष्णा सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



