#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

डीएम कार्यालय ठेलिया पर घायल को लेकर पहुंचे परिजन, कार्रवाई की लगाई गुहार

डीएम कार्यालय ठेलिया पर घायल को लेकर पहुंचे परिजन, कार्रवाई की लगाई गुहार

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी एक युवक के साथ दो युवकों द्वारा कथित रूप से बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में बीच-बचाव करने आए कुछ लोगों को भी चोटें आईं।

परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज परिजन घायल युवक को ठेलिया पर लिटाकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गई। वहीं प्रशासन ने प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button