#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

एआरटीओ का बड़ा अभियान, 10 वाहन सीज, 60 के चालान

एआरटीओ का बड़ा अभियान, 10 वाहन सीज, 60 के चालान

ब्यूरो रिपोर्टर: तुषार शुक्ला


लखीमपुर खीरी | 24 जुलाई सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर एआरटीओ (प्रवर्तन) शांति भूषण पांडेय ने शुक्रवार को खमरिया, रामपुर और खीरी-लहरपुर मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान 10 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 60 वाहनों के चालान किए गए। कार्रवाई बिना परमिट संचालन, ओवरलोडिंग, परमिट की शर्तों के उल्लंघन, फिटनेस समाप्त होने तथा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने जैसी अनियमितताओं पर की गई।

इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करती मिली दो स्लीपर बसों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button