#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

NEET-2026 में सफलता का परचम लहराने वाले मेधावियों को पालिकाध्यक्ष ने किया सम्मानित

NEET-2026 में सफलता का परचम लहराने वाले मेधावियों को पालिकाध्यक्ष ने किया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्टर: तुषार शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने NEET-2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नगर का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के आवास पर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाकर, प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर देश की प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में सफलता हासिल कर पूरे नगर का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेधावी विद्यार्थी अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज व राष्ट्र की सेवा करेंगे।

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में जसकवल सिंह, फैज अहमद, स्मृति सिंह, अनुदेश मोहन मिश्रा, कर्त्तव्य पटेल, धैर्य पटेल, शहबाज आलम, प्रगति वर्मा तथा आस्था भारद्वाज शामिल रहे। पालिकाध्यक्ष ने सभी विद्यार्थियों के घर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान डॉ. एस.पी. वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र कर्त्तव्य पटेल के साथ-साथ नगर के कई अन्य विद्यार्थियों को भी NEET परीक्षा की तैयारी कराई, जिनमें से अनेक ने सफलता प्राप्त की।

इस अवसर पर सभासद हरिओम वर्मा, नानक चन्द्र वर्मा, इजरान अहमद, नामित सभासद शत्रोहन मिश्रा, रामचन्द्र राठौर, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, रविन्द्र कटियार, रिंकल भाटिया, विमलेश वर्मा, हर्ष कटियार, विकास मिश्रा सहित सम्मानित विद्यार्थियों के परिजन एवं मित्रगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button