#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 11वाँ स्थापना दिवस पीलीभीत में उत्साहपूर्वक मनाया गया

भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 11वाँ स्थापना दिवस पीलीभीत में उत्साहपूर्वक मनाया गया

पीलीभीत, 21 जुलाई 2026।

रिपोर्ट, अखिलेश कुमार यादव,पीलीभीत

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद पीलीभीत में जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय के नेतृत्व में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के 11वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में संगठन के जिला, तहसील, नगर एवं न्याय पंचायत स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भविष्य की कार्ययोजना, संगठन विस्तार, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा समाज के शोषित, वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा एवं उत्थान के विषय में विस्तृत संवाद किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय ने संगठन को बूथ, ग्राम एवं वार्ड स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सामाजिक परिवर्तन, भाईचारे, समानता तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय, जिला महासचिव राकेश वालिया, जिला उपाध्यक्ष बबलू दिवाकर, पीलीभीत तहसील अध्यक्ष महेन्द्र पाल गौतम, बीसलपुर तहसील अध्यक्ष हरीश कुमार गंगवार, जिला संगठन सचिव रोनित वाल्मीकि, पूरनपुर तहसील उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार गौतम, पूरनपुर नगर अध्यक्ष शुभम सागर, पीलीभीत कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार गौतम, पूरनपुर नगर संगठन सचिव इलियास, पूरनपुर तहसील संगठन मंत्री चंद्रशेखर आजाद, पूरनपुर तहसील उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम कुरैशी, कबीरपुर/कसगंजा न्याय पंचायत अध्यक्ष सुरजीत कुमार गौतम, रोहन वाल्मीकि सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जारीकर्ता:
सौरभ भारतीय
जिलाध्यक्ष
भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जनपद पीलीभीत

Related Articles

Back to top button