#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

रेलवे बोर्ड ने कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस को दी मंजूरी, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

रेलवे बोर्ड ने कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस को दी मंजूरी, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

ब्यूरो रिपोर्टर: तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। रेलवे बोर्ड ने कासगंज और ऐशबाग के बीच नई 15312/15311 कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी देते हुए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 22 जुलाई 2026 को जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को ट्रेन के संचालन की आवश्यक तैयारियां पूरी करने तथा सुविधाजनक तिथि से सेवा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार 15312 कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 4:20 बजे कासगंज से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन उझानी, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली और मोहिबुल्लापुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहरते हुए दोपहर 1:00 बजे ऐशबाग पहुंचेगी।

वहीं 15311 ऐशबाग–कासगंज एक्सप्रेस प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे ऐशबाग से रवाना होकर निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव के बाद रात 10:40 बजे कासगंज पहुंचेगी।

रेलवे बोर्ड के नोटिफिकेशन में ट्रेन के व्यावसायिक ठहराव भी निर्धारित किए गए हैं। इसमें गोला गोकर्णनाथ और लखीमपुर स्टेशन शामिल होने से जनपद के यात्रियों को लखनऊ, बरेली और कासगंज की ओर आवागमन के लिए बेहतर रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रेलवे बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ट्रेन के संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं तथा इसके संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। नई एक्सप्रेस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button