#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

विशेष अभियान में हैदराबाद पुलिस ने छह वारंटी अभियुक्त दबोचे

विशेष अभियान में हैदराबाद पुलिस ने छह वारंटी अभियुक्त दबोचे

ब्यूरो रिपोर्टर: तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सुनील मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोतीलाल निवासी बोझवा, धर्मेन्द्र कुमार निवासी झाऊपुर, गंगाराम निवासी काजरकोरी, नन्हे निवासी नन्दलालपुर, धर्मेन्द्र निवासी मुरादपुर तथा अरविन्द निवासी रोशननगर को उनके विरुद्ध विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अजान अशोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजू वर्मा, कांस्टेबल कन्हैया तेजयान तथा कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button