बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फत्तेपुर में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न

बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फत्तेपुर में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न
ब्यूरो रिपोर्टर: तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी मितौली क्षेत्र के बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय, फत्तेपुर में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा एवं कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
सम्मेलन में शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक बूथ पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फत्तेपुर चौकी प्रभारी दिलीप कुमार राय पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री ब्रजेश सिंह, सर्बेश सिंह, अमित सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा, सीताराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष मन्ना लाल राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




