#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

एक सप्ताह में पूरी हों सभी तैयारियां, एसपी ने दिए निर्देश

एक सप्ताह में पूरी हों सभी तैयारियां, एसपी ने दिए निर्देश

गोला गोकर्णनाथ मंदिर, भूतनाथ मंदिर, पार्किंग व यात्रा मार्गों का किया निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्टर: तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने गोला गोकर्णनाथ मंदिर, भूतनाथ मंदिर, पार्किंग स्थलों, कांवड़ यात्रा मार्गों और प्रमुख चौराहों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मंदिर परिसर के अंदर और बाहर की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल प्वाइंट, ड्यूटी प्वाइंट और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए।

एसपी ने पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर पार्किंग क्षमता, प्रवेश एवं निकास मार्ग, संकेतक बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था, वैकल्पिक मार्ग तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर प्रभावी रूट डायवर्जन योजना लागू करने को कहा, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात सुचारु बना रहे।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अमित राय, क्षेत्राधिकारी गोला महक शर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात अभिनव त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक गोला अमर सिंह, प्रभारी वीआईपी सेल रमेंश पाण्डेय, प्रभारी कांवड़ सेल रविन्द्र पाण्डेय, यातायात प्रभारी सचिन गंगवार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाए और सुरक्षा व यातायात प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि सावन मेले एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता के साथ दर्शन-पूजन कर सकें।

Related Articles

Back to top button