#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

चोरी की पांच घटनाओं का पर्दाफाश, चार शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी की पांच घटनाओं का पर्दाफाश, चार शातिर चोर गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला


लखीमपुर खीरी।फरधान थाना पुलिस ने चोरी की पांच घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, ₹3,100 नकद, एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस तथा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button