मितौली तहसील में सेन्ट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

मितौली तहसील में सेन्ट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
मितौली, खीरी। तहसील सभागार मितौली में सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, तहसील मितौली (सम्बद्ध जिला अधिवक्ता संघ, लखीमपुर खीरी) का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू तथा जिला अधिवक्ता संघ, लखीमपुर खीरी के अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी मितौली संतदास पवार, तहसीलदार दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
समारोह में वक्ताओं ने अधिवक्ता समाज की एकजुटता, न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं एवं बधाई के साथ हुआ।



