श्रावण से पहले ‘छोटी काशी’ पहुंचे डीएम अंजनी कुमार सिंह, तैयारियों का लिया जायजा निर्माणाधीन कॉरिडोर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

श्रावण से पहले ‘छोटी काशी’ पहुंचे डीएम अंजनी कुमार सिंह, तैयारियों का लिया जायजा निर्माणाधीन कॉरिडोर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। श्रावण मास के आगमन से पूर्व जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध **गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर मंदिर परिसर एवं मेला व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कॉरिडोर का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को श्रावण मास प्रारंभ होने से पहले सभी निर्माण एवं व्यवस्थागत कार्य हर हाल में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने भगवान **बाबा भोलेनाथ** के दर्शन-पूजन कर जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि श्रावण मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करें।



