#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पिता के सपनों को साकार कर रिया गुप्ता ने नीट में लहराया परचम

पिता के सपनों को साकार कर रिया गुप्ता ने नीट में लहराया परचम

कैंसर से पिता के निधन के बाद मां बनी संबल, ऑल इंडिया रैंक 16 हजार और प्रदेश में 7 हजारवीं रैंक हासिल कर बढ़ाया पलिया का मान

ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला


लखीमपुर खीरी। विपरीत परिस्थितियों में भी यदि हौसले बुलंद हों तो सफलता कदम चूमती है। पलिया नगर की होनहार छात्रा रिया गुप्ता ने यह साबित कर दिखाया है। नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर उन्होंने न केवल अपने दिवंगत पिता का सपना साकार किया, बल्कि पूरे पलिया क्षेत्र का गौरव भी बढ़ाया है।

रिया के पिता हरीश गुप्ता का कैंसर से असमय निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद उनकी मां गीता गुप्ता ने परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ बेटी का हौसला भी बनाए रखा। मां के प्रोत्साहन और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर रिया ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 16,000 तथा उत्तर प्रदेश में 7,000वीं रैंक हासिल कर एमबीबीएस की राह प्रशस्त की।

रिया की इस उपलब्धि पर पलिया क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता रवि गुप्ता अपनी टीम के साथ उनके आवास पहुंचे और पलिया विधानसभा की जनता की ओर से शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा मिष्ठान खिलाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि रिया की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र को गर्व है।

इस अवसर पर दुधवा नेशनल पार्क की मोटिवेटर नाजरून निशा, वरिष्ठ अध्यापक सतीश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, नीतांशु गुप्ता, यश गुप्ता, आकाश गुप्ता, अग्रिम गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रिया को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज, विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करेंगी।यह

Related Articles

Back to top button