#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

छोटी काशी गोला पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, नगर पालिका में हुआ भव्य अभिनंदन

छोटी काशी गोला पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, नगर पालिका में हुआ भव्य अभिनंदन

ब्यूरो रिपोर्टर-  तुषार शुक्ला


गोला गोकर्णनाथ, खीरी  19 जुलाई। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मा० ब्रज बहादुर जी के छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ आगमन पर नगर पालिका परिषद में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर सीमा पर उनका स्वागत किया और काफिले के साथ नगर पालिका परिषद तक पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।
नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ द्वारा मुख्य अतिथि ब्रज बहादुर जी को स्मृति चिन्ह भेंट एवं माल्यार्पण कर किया गया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने कहा, “ब्रज बहादुर जी संगठन के वरिष्ठ एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। प्रदेश की नई कार्यसमिति में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मार्गदर्शन और संगठनात्मक कार्यशैली से हम जैसे अनेक कार्यकर्ताओं को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिला है।”
मुख्य अतिथि ब्रज बहादुर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने सनातन संस्कृति और राष्ट्रहित को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। धारा 370 का हटना और ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव को सशक्त बनाने वाले ऐतिहासिक कदम हैं। हमें संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।”
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, जिला महामंत्री मनोज वर्मा, राजेश सिंह, नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, राजीव त्रिवेदी, ओमप्रकाश पटेल, अंकुर शुक्ला, सुमित मोदी, विजय माहेश्वरी, ठाकुर प्रसाद गंगवार, धर्मेन्द्र सिंह, दीपेन्द्र गुप्ता, पवन गुप्ता, आलोक मिश्रा, अनूप अग्रवाल, धीरज बाजपेई, राजेश राठौर, सुधीर अवस्थी, विजय मिश्रा, रामचन्द्र राठौर, अरुण अवस्थी, एस.पी. चौहान, विश्वनाथ शुक्ला, पंकज बाजपेई, आदर्श जायसवाल, दिनेश मिश्रा, नवनीत मिश्रा, गीता विश्वकर्मा, रेखा मिश्रा, गीता दुबे, सरिता गौड़, सीमा वर्मा, महिमा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button