विधायक रोमी साहनी ने ₹18 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र

विधायक रोमी साहनी ने ₹18 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी बांकेगंज।पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक **रोमी साहनी ने बुधवार को विकास खंड बांकेगंज में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में लगभग ₹18 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोमी साहनी ने बताया कि उनके कार्यकाल में अब तक ₹434 करोड़ 9 लाख 90 हजार** की विकास परियोजनाएं पूरी कराई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पलिया विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास कार्य पहुंचाना और हर पात्र व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, लघु सिंचाई विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प आगे भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा।



