#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

किशवा पुर-लखीमपुर रोड पर स्पीड रडार का शिकंजा, तेज रफ्तार वाहनों पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन

किशवा पुर-लखीमपुर रोड पर स्पीड रडार का शिकंजा, तेज रफ्तार वाहनों पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन

ब्यूरो  रिपोर्टर तुषार शुक्ला

गोला,खीरी।सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गोला यातायात पुलिस ने किशवा पुर-लखीमपुर रोड पर स्पीड रडार गन के माध्यम से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यातायात प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान CTP सौरभ कुमार एवं CTP लोकेंद्र कुमार ने स्पीड रडार गन से निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चल रहे वाहनों की पहचान कर मौके पर ही चालान किए। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की हिदायत भी दी।

यातायात प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि तेज रफ्तार सड़क हादसों का प्रमुख कारण है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती थीं। स्पीड रडार अभियान से लापरवाह चालकों पर अंकुश लगेगा और सड़क सुरक्षा बेहतर होगी।

यातायात पुलिस की अपील: “स्पीड में मज़ा नहीं, ज़िंदगी की कीमत समझिए। सुरक्षित चलें, परिवार आपका इंतज़ार कर रहा है।”

Related Articles

Back to top button