दिवंगत आरक्षी के परिजनों को एसबीआई ने सौंपा ₹1 करोड़ का बीमा चेक

दिवंगत आरक्षी के परिजनों को एसबीआई ने सौंपा ₹1 करोड़ का बीमा चेक
ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। पुलिस सैलरी पैकेज बीमा योewkजना के तहत भारतीय स्टेटz बैंक (एसबीआई) ने दिवंगत आरक्षी **रमेशचंद्र शुक्ला** के परिजनों को **₹1 करोड़** का बीमा चेक प्रदान किया।
आरक्षी रमेशचंद्र शुक्ला थाना गोला में तैनात थे। 30 जून 2025 को सरकारी कार्य के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान 1 जुलाई 2025 को उनका निधन हो गया था।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने दिवंगत आरक्षी की पत्नी श्रीमती रेनू शुक्ला को एसबीआई की पुलिस सैलरी पैकेज बीमा योजना के अंतर्गत ₹1 करोड़ का बीमा चेक सौंपा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार राय, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज कुमार सिंह, मुख्य शाखा प्रबंधक सौरभ पाण्डेय सहित पुलिस एवं बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने दिवंगत आरक्षी के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाली बीमा सुरक्षा कठिन समय में पुलिस कर्मियों के परिवारों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा साबित होती है।



