#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

दुधवा के चार राजकीय हाथियों के दांत काटे गए, विशेषज्ञों की निगरानी में पूरी हुई प्रक्रिया

दुधवा के चार राजकीय हाथियों के दांत काटे गए, विशेषज्ञों की निगरानी में पूरी हुई प्रक्रिया

  ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी पलिया, दुधवा टाइगर रिजर्व में राजकीय हाथी नकुल, गजराज, भास्कर और विनायक के अत्यधिक बड़े हो चुके दांत नियमानुसार काटे गए।

वन विभाग के अनुसार, दांत जरूरत से ज्यादा बढ़ जाने के कारण हाथियों को भोजन करने और सामान्य गतिविधियों में कठिनाई हो रही थी। साथ ही महावतों, पर्यटकों और वनकर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए उच्च स्तर से अनुमति मिलने के बाद वन अधिकारियों एवं पशु चिकित्सकों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया सुरक्षित ढंग से संपन्न कराई गई।

इस दौरान वन विभाग के अधिकारी, पशु चिकित्सक, महावत, फार्मासिस्ट, चारा कटर तथा अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button