#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

जैन मंदिर में भव्य बाल संस्कार शिवर का हुआ आयोजन

जैन मंदिर में भव्य बाल संस्कार शिवर का हुआ आयोजन

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जैन बाग स्थित दिगंबर जैन मंदिर में 108 आचार्य विद्यासागर जी महाराज की परमशिष्या आर्यिका रत्ना पूर्णमति माताजी के सान्निध्य में भव्य बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धर्म, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित शिविर में बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर की सबसे विशेष उपलब्धि यह रही कि 500से ज्यादा बालक-बालिकाओं ने इसमें सहभागिता कर एक नया इतिहास रच दिया। शिविर के दौरान बच्चों को जैन धर्म के सिद्धांतों, नैतिक जीवन, अनुशासन, संस्कार, प्रार्थना, ध्यान तथा भारतीय संस्कृति के महत्व की प्रेरणादायक शिक्षा दी गई। बच्चों को रात्रि भोजन त्याग एवं उपवास की महत्वता बताई गई एवं ब्रह्मचर्य के महत्व की विशेषता बढ़कर उनमें बचपन से ही धार्मिक संस्कार डालने का कार्य किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जैन समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा ऐसे संस्कारमय आयोजनों को समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। सभी ने आर्यिका रत्ना पूर्णमति माताजी के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए इस प्रकार के शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का समापन मंगल आशीर्वचन एवं धर्म लाभ के साथ हुआ। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भविष्य में भी ऐसे संस्कार शिविरों के आयोजन में सहयोग देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button