#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

  ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत जनपद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मा. राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार की उपस्थिति में 20 लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए।योजना के अंतर्गत जनपद के 21,258 शिक्षकों एवं पात्र कार्मिकों को ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव (लाइव) प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने देखा।यह योजना शिक्षकों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं कल्याण की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Back to top button