पूर्व बसपा प्रत्याशी अजब सिंह ने अपनी पत्नी जिला पंचायत सदस्य वार्ड 49 रंजिता सिंह सहित अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

पूर्व बसपा प्रत्याशी अजब सिंह ने अपनी पत्नी जिला पंचायत सदस्य वार्ड 49 रंजिता सिंह सहित अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, दिल्ली रोड, सहारनपुर में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर एवं महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई के नेतृत्व में सहारनपुर देहात विधानसभा (04) से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी श्री अजब सिंह ने अपने अनेक समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों एवं सुशासन से प्रभावित होकर लगातार विभिन्न दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नए साथी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान एवं राष्ट्रसेवा का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी नवप्रवेशी साथियों का स्वागत करते हुए संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री श्री जसवंत सैनी, नगर विधायक श्री राजीव गुंबर, रामपुर विधानसभा के विधायक श्री देवेंद्र निम, महापौर श्री अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद श्री राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक श्री जगपाल सिंह एवं पूर्व महापौर श्री संजीव वालिया ने श्री अजब सिंह एवं उनके साथ भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके आने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य वार्ड-49 श्रीमती रंजिता सिंह (श्रीमती रंजिता सिंह, श्री अजब सिंह की धर्मपत्नी हैं), सोनित प्रधान (ग्राम प्रधान, दाबकी गुर्जर), बीर सिंह (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, उनाली), नाथी राम (ग्राम प्रधान, मांडला), हर्षित (ग्राम प्रधान, कपूरपुर), विनोद कुमार (ग्राम प्रधान, मानकपुर), वैशर चौधरी (किसान नेता, ताहरपुर), संदीप (ग्राम प्रधान, कोटा), नलनीश कुमार (ग्राम प्रधान, लखनौती), प्रदीप (ग्राम प्रधान, हौजखेड़ी), संजीत (ग्राम प्रधान, मेहरवानी), संजीव (ग्राम प्रधान, रूपड़ी), सचिन त्यागी (ग्राम प्रधान, लंढौरा जुनारदार), मोतीराम (ग्राम प्रधान, बड़कला), योगेश (ग्राम प्रधान, घड़कोली), नवबहार (ग्राम प्रधान, खजूरी), प्रदीप सैनी (पूर्व ग्राम प्रधान, दमकड़ी), ऋषिपाल (ग्राम प्रधान, माटकी), नवीन त्यागी (पूर्व ग्राम प्रधान, फिराहेड़ी), अजय चौधरी (ग्राम प्रधान, उनाली), नीरज (पूर्व ग्राम प्रधान, बादलपुर), आदित्य राणा (कार्यकर्ता, नानका), शीशपाल राणा (प्रधान, गंगाली), विक्की राणा (प्रधान, पुंवारका), शुभम सरोहा (कार्यकर्ता, गंदेवड़ा), बबलू (कार्यकर्ता, सहारनपुर), नरेन्द्र कुमार (कार्यकर्ता, सहारनपुर) तथा भरत राय (कार्यकर्ता, मानकमऊ) सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।



