सहारनपुर सपा पार्टी की समीक्षा बैठक, 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की हुंकार

सहारनपुर सपा पार्टी की समीक्षा बैठक, 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की हुंकार
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर समाजवादी पार्टी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी सांगठनिक तैयारियां तेज कर दी हैं। अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी प्रो. भुवन जोशी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बूथ स्तर तक के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रो. भुवन जोशी ने कहा कि मजबूत संगठन के दम पर आगामी चुनाव जीतकर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट की कमियां दूर करने और बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि चुनावी सफलता के लिए संगठन ही आधारशिला है। इस दौरान पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व मंत्री लियाकत अली व विनोद तेजियान सहित भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।



