#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, विभागों को दिए अहम निर्देश

लखीमपुर खीरी सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, विभागों को दिए अहम निर्देश

  ब्यूरो रिपोर्टर-  तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए गंभीरता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

डीएम ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उनका शीघ्र सुधार कराने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके लिए आमजन को आगे आकर घायलों की सहायता करने के लिए जागरूक किया जाए।

बैठक में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button