#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

भीषण गर्मी के चलते लखीमपुर खीरी में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का समय बदला

भीषण गर्मी के चलते लखीमपुर खीरी में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का समय बदला


  ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी एवं तेज धूप को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखीमपुर खीरी ने जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा बोर्ड के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक संचालित विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है।

जारी कार्यालय आदेश के अनुसार **07 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक** संचालित किया जाएगा। छात्रों की छुट्टी के बाद सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं **दोपहर 12:30 बजे तक** विद्यालय में रुककर डीबीटी, नामांकन, यू-डायस, नव भारत साक्षरता सर्वे, मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना, अपर आईडी, ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ सहित विद्यालय से संबंधित अन्य ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्यों का निस्तारण करेंगे।

कार्यालय आदेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि खंड शिक्षा अधिकारी निर्धारित समयावधि में विकास क्षेत्र की गठित टास्क फोर्स के माध्यम से आदेश के अनुपालन का सघन निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी **प्रवीण कुमार तिवारी** ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को उक्त आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button