#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

भीषण गर्मी के चलते स्कूल में दो बच्चे हुए बेहोश, मचा हड़कंप

भीषण गर्मी के चलते स्कूल में दो बच्चे हुए बेहोश, मचा हड़कंप

ब्यूरो रिपोर्ट: तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। धौरहरा ब्लॉक के संविलियन विद्यालय केशवापुर कला में भीषण गर्मी के बीच दो बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिक्षकों ने तत्काल बच्चों को संभाला और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई।

बताया जा रहा है कि तेज गर्मी और उमस के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ी। घटना के बाद अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

गौरतलब है कि जनपद में सोमवार को विभिन्न विद्यालयों से बच्चों की तबीयत बिगड़ने और बेहोश होने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button